लाइव न्यूज़ :

Howdy Modi: ‘हाउडी मोदी’ महारैली के लिए जोश-ओ-खरोश में है भारतीय-अमेरिकी समुदाय

By भाषा | Updated: September 22, 2019 20:55 IST

भारत-अमेरिका रिश्ते को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी मागो भारतीय मूल के उन चार अमेरिकियों में से एक हैं जिन्हें ज्वाइंट रिजर्व बेस पर ट्रंप के आगमन पर उनसे मिलने का व्हाइट हाउस की ओर न्योता मिला है। मागो के साथ वायु सेना अड्डे पर आए पीयूष पटेल ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है।

Open in App
ठळक मुद्देहाउडी, मोदी’ महारैली को लेकर काफी उत्साहित हैंयह कार्यक्रम द्विपक्षीय संबंधों को नये स्तर पर ले जाएगा।

अमेरिका में भारतीय मूल के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘हाउडी, मोदी’ महारैली को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें लगता है कि यह कार्यक्रम द्विपक्षीय संबंधों को नये स्तर पर ले जाएगा। डलास में रहने वाले अशोक मागो ने कहा कि ‘हाउडी, मोदी’ दोनों नेताओं के लिए दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के साझा मूल्यों और सिद्धांतों को संसार को दिखाने का अवसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुलाकात की अहमियत बहुत है।’’ ह्यूस्टन में एलिंगटन फील्ड ज्वाइंट रिजर्व बेस में ट्रंप का स्वागत करने के लिए इंतजार करने वाले मागो ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हाउडी मोदी दिखाता है कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका-भारत संबंध को मजबूत करना चाहते हैं और इस ओर प्रतिबद्ध हैं। मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस तरह किसी विदेशी नेता के साथ मंच साझा किया है।’’

भारत-अमेरिका रिश्ते को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी मागो भारतीय मूल के उन चार अमेरिकियों में से एक हैं जिन्हें ज्वाइंट रिजर्व बेस पर ट्रंप के आगमन पर उनसे मिलने का व्हाइट हाउस की ओर न्योता मिला है। मागो के साथ वायु सेना अड्डे पर आए पीयूष पटेल ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से यह महारैली भारत-अमेरिका संबंध को बिल्कुल नये स्तर पर ले जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि भारत के साथ सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए जैसा कि प्रमुख यूरोपीय देशों के साथ किया जाता है। उनके अनुसार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहयोग के ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जो संबंधों को नये स्तर पर ले जाएंगे।

सुनील मैनी ने कहा, ‘‘ट्रंप और मोदी का ह्यूस्टन में 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने के दोनों देशों तथा समुदाय के लिए काफी मायने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज ट्रंप और मोदी के जैसा कोई अन्य नेता नहीं हैं। दोनों के लिए देश पहले है। दोनों देश के लोगों के लिए काम कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए