लाइव न्यूज़ :

Howdy Modi एक्सक्लूसिव: डोनाल्ड ट्रम्प को 26 जनवरी पर भारत आने का न्यौता!

By संतोष ठाकुर | Updated: September 23, 2019 07:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने औपचारिक रूप से ट्रंप को 26 जनवरी की परेड के मुख्य अतिथि के रूप में भी आमंत्रित कियापूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणंतत्र दिवस पर भारत आ चुके हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत ने अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर भारत आने का आमंत्रण दिया है. यह प्रयास किया जा रहा है कि वह 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में शामिल हों. पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणंतत्र दिवस पर भारत आ चुके हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया है. वह कब आएंगे फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है, ऐसे में यह कहना कि वह इस वर्ष आएंगे या अगले वर्ष आएंगे इसे लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. सूत्रों के मुताबिक, हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत के लिए ह्यूस्टन अमेरिका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां ट्रम्प से मुलाकात में उन्हें भारत आने का न्यौता दिया.

बताया जाता है कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने औपचारिक रूप से उन्हें 26 जनवरी की परेड के मुख्य अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया. हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ट्रम्प ने विशेष सौजन्य का परिचय देते हुए ह्यूस्टन में मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय कर दुनिया को हैरान कर दिया था.

कहा जा रहा है कि भारतीय समुदाय के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल हुए. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में होगा फायदा उम्मीद की जा रही है कि आने वाले चुनाव में अमेरिका में कम से कम 200 से 300 उम्मीदवार अलग दलों से विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में वहां के सभी राजनीतिक दलों का प्रयास है कि वह अमेरिका की सबसे प्रभावी प्रवासी भारतीय आबादी को अपने साथ लाने का प्रयास करें.

ट्रम्प का हाउडी मोदी में आने को भी इसी प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है. अमेरिका में अगले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और यह माना जा रहा है कि अगर ट्रम्प 26 जनवरी पर भारत आते हैं तो उनके दल को इसका राष्ट्रपति चुनाव में लाभ हो सकता है.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया