लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मियों की बहाली आपको कैसे प्रभावित करेगी, अदालत ने ख्वाजा युनूस की मां से पूछा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:00 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी बंबई उच्च न्यायालय ने पुलिस हिरासत में मारे गए बम धमाके के संदिग्ध ख्वाजा युनूस की मां आसिया बेगम से बृहस्पतिवार को पूछा कि आरोपी पुलिसकर्मियों की बहाली से वह व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित होंगी?

बेगम ने मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ अदालत की अवमानना के लिये कार्रवाई की मांग करते हुए दावा किया था कि चार पुलिसकर्मियों की बहाली अदालत के आदेश का उल्लंघन है।

याचिका में कहा गया कि उच्च न्यायालय ने अप्रैल 2004 में महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया था कि हिरासत में प्रताड़ना और साक्ष्यों को मिटाने के आरोपी चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।

युनूस की 2003 में कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे और कांस्टेबल राजेंद्र तिवारी, सुनील देसाई व राजाराम निकम फिलहाल मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति नितिन जामदार की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को हालांकि कहा कि बहाली सेवा से जुड़ा मामला है।

सुनवाई को दो हफ्तों के लिये स्थगित करते हुए अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता इससे व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित होगी?”

परमबीर सिंह की अध्यक्षता वाली समीक्षा समिति ने जून 2020 में फैसला किया था कि विभागीय जांच और मुकदमे के लंबित रहने तक चारों पुलिसकर्मियों को सक्रिय सेवा में वापस लिया जाना चाहिए।

बेगम ने अपनी याचिका में दावा किया कि अब तक कोई विभागीय जांच शुरू नहीं हुई है।

उपनगरी घाटकोपर में दो दिसंबर 2002 को हुए बम धमाके के सिलसिले में युनूस (27) को 25 दिसंबर 2002 को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का दावा था कि जनवरी 2003 में जब एक पुलिस वाहन में उसे औरंगाबाद ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश की और इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

उसके सह-आरोपी ने हालांकि आरोप लगाया कि हिरासत में उसे बुरी तरह मारा गया था जिससे संभवत: उसकी मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो