लाइव न्यूज़ :

"अगर ऐसे कायर लोग राजनीति में रहेंगे तो संविधान और लोकतंत्र कैसे बचेगा?", नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2024 07:49 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं को नोटिस दिए जाने के बाद नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि ईडी के डर से वो भाजपा के पाले में गये हैंखड़गे ने कहा कि अगर ऐसे कायर लोग राजनीति में रहेंगे तो संविधान और लोकतंत्र कैसे बचेगा?कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी 2024 का चुनाव जीते लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

भुवनेश्वर:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं को नोटिस दिए जाने के बाद नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर चले गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस प्रमुख ने जदयू प्रमुख पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा, 'अगर ऐसे कायर लोग राजनीति में रहेंगे तो संविधान और लोकतंत्र कैसे बचेगा?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने मोदी सरकार और नीतीश पर एक साथ हमला करते हुए कहा, "वे हर किसी को ईडी नोटिस दे रहे हैं, उन्हें डराने के लिए और धमकाने के लिए, अगर उन्होंने डर के मारे अपनी दोस्ती नहीं छोड़ी, तो हम देखेंगे। डर के मारे कोई अपनी दोस्ती छोड़ रहा है, कोई अपनी पार्टी छोड़ रहा है ,कोई अपना गठबंधन छोड़ रहा है। अगर ऐसे कायर लोग रहेंगे तो क्या ये देश बचेगा, क्या ये संविधान बचेगा, क्या ये लोकतंत्र बचेगा?"

कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने आगे देश की जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि यह साल उनके लिए लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस साल के आम चुनाव के बाद तानाशाही की घोषणा करेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अगर लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो देश में तानाशाही होगी, कोई लोकतंत्र नहीं होगा और कोई चुनाव नहीं होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि 2024 का आम चुनाव देश के लोगों के लिए वोट देने का आखिरी मौका होगा। इससे पहले रविवार को कांग्रेस प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया और कहा कि हम उनसे डरते नहीं हैं।

उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी, लेकिन ऐसी घटना कहीं नहीं हुई, जैसी बीजेपी शासित असम में हुई है।

उन्होंने कहा, "जब से हमारी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हुई है, भाजपा ने इसे रोकने और डराने की हर संभव कोशिश की है। असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रोक दी गई, वाहनों पर पत्थर फेंके गए और पोस्टर फाड़ दिए गए। लेकिन हम नहीं हैं।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPजेडीयूलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया