लाइव न्यूज़ :

PAN-Aadhaar Linking: पैन और आधार को लिंक करने का आज आखिरी दिन, नहीं किया तो होगी मुश्किल, जानें क्या है तरीका

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2021 08:55 IST

PAN-Aadhaar Linking: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 है। ऐसे में अगर आपने इसे लिंक नहीं कराया है तो जरूर करा लें।

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड और अपने पैन को लिंक कराने की आज आखिरी तारीखआधार कार्ड से लिंक नहीं कराया तो पैन 'निष्क्रिय' घोषित किया जा सकता है, बैंक ट्रांजैक्शन में भी होगी परेशानीऑनलाइन या मोबाइल एसएमएस के जरिए लिंक कर सकते हैं आधार और पैन कार्ड, बेहद आसान है तरीका

PAN-Aadhaar Linking: आधार कार्ड और अपने पैन को अगर आपने लिंक नहीं किया है तो इसे जरूर कर लें। इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 है। अगर सरकार ने आखिरी तारीख बढ़ा दी तो राहत की बात होगी लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपके लिए भविष्य में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दरअसल, आधार से लिंक नहीं हुए सभी पैन कार्ड किसी काम के नहीं रह जाएंगे और वे 'निष्क्रिय' घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही एक अप्रैल से आप वैसे ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे जिसके लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।

पैन-आधार लिंक नहीं किया तो क्या होंगे नुकसान

लोकसभा में पिछले हफ्ते पास हुए फाइनेंस बिल-2021 में सरकार कुछ बदलाव लेकर आई थी। इसके तहत पैन और आधार को लिंक करने में देरी पर 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।

इसके अलावा बैंक के ट्रांजैक्शन में भी परेशानी आ सकती है। नियमों के अनुसार 50000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर पैन कार्ड की जरूरत होती है। इसके निष्क्रिय होने पर आप ऐसे ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे।

पैन-आधार कार्ड को लिंक कैसे करें

पैन और आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका बेहद आसान है। इसे आप आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको www.incometaxindiaefiling.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको स्क्रिन के बाए ओर 'लिंक आधार' का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और फिर सारे डिटेल भरें।

इसमें पैन कार्ड सहित आधार नंबर भरने होंगे। इसके बाद नीच दिए 'लिंक आधार' पर क्लिक करें। ऐसा कर आप अपने आधार और पैन को लिंक कर सकते हैं।

आधार और पैन कार्ड को आप एसएमएस के जरिए भी लिंक करा सकते हैं। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN<12 Digit Aadhaar Number><10 Digit PAN> फॉर्मेट में 567678 या फिर 56161 पर एसएमएस कर दें।

टॅग्स :आधार कार्डपैन कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया