लाइव न्यूज़ :

Aadhar Card: आधार कार्ड में अपनी फोटो कैसे बदलें, क्या है इसका तरीका, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 15:44 IST

आधार कार्ड आज हर किसी की जरूरत है। कई अहम सरकारी और बैंक आदि के काम में इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में जानकारी सही हो। वैसे जरूरत पड़ने पर इसमें फोटो सहित अन्य जानकारी भी अपडेट करा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी है।UIDAI का अधिकारी आपकी नई फोटो वहीं खीचता है और उसे अपडेट के लिए देता है।आधार कार्ड में फोटो बदलवाने की पूरी प्रक्रिया में 90 दिन तक का समय लग सकता है।

Aadhar Card Photo Update: आधार कार्ड आज के दौर में बेहद जरूरी है। फिर चाहे यात्रा में बतौर पहचान पत्र हो या फिर बैंक और दूसरे सरकारी काम, आधार कार्ड की जरूरत हर जगह पड़ जाती है। 12 अंकों वाले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) कार्ड में जरूरत पड़ने पर बदलाव के भी ऑप्शन हैं। फोन नंबर से लेकर पता या फिर फोटो आदि तमाम कार्डधारक अपडेट करा सकते हैं। बात फोटो बदलने या बायोमैट्रिक अपडेट की है तो आपको आधार सेंट पर जाना ही होगा।

आधार कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए क्या करें?

-  इसके लिए सबसे पहले आधार एनरोलमेंट/ करेक्शन/ अपडेट फॉर्म यूआईडीएआई (UIDAI) की वेबसाइट से डाउनलोड करें और फॉर्म को सही तरीके से भरें।

- इसके बाद नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा, जहां आप मौजूद अधिकारी को अपना फॉर्म देंगे और बायोमेट्रिक जानकारी भी सौंपेंगे।

- इसके बाद UIDAI का अधिकारी आपकी नई फोटो वहीं खीचेंगा। इस सेवा के लिे आपको 100 रुपये और जीएसटी शुल्क देना होगा। इसके बाद आपको रसीद दी जाएगी। इसमें यूआरएन (अपडेट रिकवेस्ट नंबर) होगा।

- इसकी मदद से आधार में फोटो अपडेट की प्रोग्रेस देखी जा सकती है। तस्वीर के आधार में अपडेट होने में 90 दिन का समय लग सकता है।

आधार कार्ड: फोटो अपडेट कराने के लिए किस दस्तावेज की जरूरत

नियमों के अनुसार आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए आपको किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। न ही कोई तस्वीर देनी होगी। ऐसा इसलिए कि आधार सेंटर पर अधिकारी अपने कैमरे से  फोटो खींचते हैं।

बहरहाल, आधार में फोटो के अपडेट हो जाने के बाद इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बार फिर यूआईडीएआई (UIDAI) के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

बताते चलें कि आधार में कुछ सुविधाएं ऐसी भी हैं, जिसे आप ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं। इनमें मुख्य तौर पर नाम, पता, उम्र, लिंग, जन्मतिथि, ईमेल आईडी आदि शामिल हैं जिसे आप ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे