लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वैक्सीन आपको कितने लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है, जानिए जवाब

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2021 12:53 IST

कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि ये वैक्सीन कितने लंबे समय तक इम्यूनिटी दे सकती है, इसे लेकर शोध अभी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वैक्सीन लेने के बाद इम्यूमिटी कितने लंबे समय तक रहती है, इसे लेकर शोध जारी हैफाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन के कम से कम 6 महीने तक प्रभावी रहने की बात सामने आई हैWHO से जुड़ी एक वैज्ञानिक के अनुसार कोविशील्ड 1 साल तक प्रभावी रह सकता है, पर शोध अभी जारी है

भारत में हर दिन लाखों लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में 21 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड की वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत ने अभी सीरम इंस्टट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पूतनिक-V वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है।

भारत में एक बड़ी आबादी को अभी वैक्सीन लगाने का काम बाकी है। ऐसे में ये भी सवाल है कि आखिर वैक्सीन से लोगों को कोविड-19 के खिलाफ कितने लंबे समय तक सुरक्षा मिल सकती है। आईए हम आपको बताते हैं।

कोविड वैक्सीन से इम्यूनिटी कब तक रहेगी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर केथरीन ओब्रायन बताती हैं कि पहली डोज के बाद करीब दो हफ्तों बाद अच्छी इम्यूनिटी तैयार हो पाती है। वहीं दूसरी डोज के बाद ये इम्यूनिटी बेहद मजबूत हो जाती है।

वहीं वैज्ञानिक बताते हैं कि वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद इससे बनी इम्यूनिटी कितनी देर तक रहेगी, इसे लेकर कोई ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है। डॉक्टर कैथरीन कहती हैं कि हम इस बारे में कुछ भी स्पष्ट तरीके से नहीं कह सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'हम उन लोगों पर नजर रख रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन ले ली है। हम उन पर नजर रख रहे हैं कि वो कब तक सुरक्षित रहते हैं। इसलिए अभी आखिरी नतीजों के लिए हमें और इंतजार करना होगा।'

हालांकि, कुछ चीजें जो अभी ज्ञात हैं, उसमें ये शामिल है कि फाइजर वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद कम से कम 6 महीने तक ये प्रभावी रहता है। ऐसा ही मॉडर्ना वैक्सीन के मामले में भी है।

'कोविशील्ड से 1 साल तक मिल सकती है इम्यूनिटी'

डॉक्टर कैथरीन के अनुसार हालांकि भारत में कोविशील्ड की जो वैक्सीन दी जा रही है उससे अगले एक साल तक इम्यूनिटी मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया, 'इस समय हम अभी कुछ भी साफ नहीं कह सकते लेकिन ऑक्सफोर्ड की ChAdOx1 तकनीक वाली वैक्सीन एक साल तक इम्यूनिटी बरकरार रख सकती है।'

कोरोना के नए वैलिएंट से घटती है इम्यूनिटी?

कोरोना वायरस के दुनिया भर में नए-नए वैरिएंट मिले हैं। ऐसे में वैज्ञानिक कह रहे हैं वैक्सीन की तीसरी डोज भी लगाई जानी चाहिए। इसे 'बूस्टर डोज' कहा जाता है। भारत में कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने 'बूस्टर डोज' का परीक्षण शुरू भी कर चुकी है। ये बूस्टर डोज अभी उन लोगों छह महीने बाद दी जाएगी जिन्होंने पहले और दूसरे डोज के ट्रायल में ये वैक्सीन ली थी। कोवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल सितंबर और दिसंबर 2020 के बीच किए गए थे।

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स में एक शोध के हवाले से छपी रिपोर्ट में कहा गया था कि जो लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं और बाद में वैक्सीन की दो डोज भी ले चुके हैं, उन्हें शायद बूस्टर डोज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यहां ये भी बता दें कि वैक्सीन लेने का ये मतलब नहीं है कि आप कोरोना से संक्रमित नहीं होंगे। चूकी कोरोना लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है, ऐसे में सावधान रहने की हमेशा जरूरत है। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जारी रखना होगा।

 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल