लाइव न्यूज़ :

आपका काम कैसा है, यह महत्त्व रखता है: तापसी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:45 IST

Open in App

मुंबई, 23 जनवरी तापसी पन्नू ने शनिवार को युवा और आकांक्षी अभिनेताओं को किसी फिल्म में उनके किरदार की लंबाई पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी।

अभिनेत्री ने अपनी जासूसी थ्रिलर फिल्म "बेबी" के छह साल पूरे होने के मौके पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म में आपके किरदार की लंबाई कितनी बड़ी है, बल्कि आप उस किरदार को कैसे निभाते हैं, आपका काम कैसा है, यह महत्त्व रखता है।

हिंदी सिनेमा में प्रवेश करने से पहले, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने डेविड धवन की फिल्म "चश्मे बद्दूर" से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन नीरज पांडे की फिल्म "बेबी" में शबाना खान नामक किरदार में उनकी सात मिनट की भूमिका ने उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया।

पन्नू ने कहा कि एक कलाकार के लिए यह महत्त्वपूर्ण है कि उन्हें स्क्रीन पर जितना समय मिलता है, उसमें वह ज़्यादा से ज़्यादा प्रभाव छोड़े।

उसने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, "प्रिय अभिनेताओं, पर्दे पर आपका रोल कितने मिनट का है, यह मायने नहीं रखता, उन मिनटों में आप क्या करते हैं, क्या प्रभाव छोड़ते हैं...... यह मायने रखता है: सात मिनट जिसने मेरे करियर की दिशा बदल दी। आपकी अपनी, नाम शबाना।"

गौरतलब है कि "बेबी" में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक भारतीय खुफिया टीम द्वारा चलाए गए एक गुप्त मिशन पर केंद्रित है। फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुपम खेर, के के मेनन, डैनी डेन्जोंगपा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। पन्नू ने फिल्म में एक गुप्त एजेंट की भूमिका निभाई है।

पन्नू ने बाद में इसी सीरीज की फिल्म "नाम शबाना" में का किया, जिसमें वह मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी भी थे।

दोनों फिल्मों की सफलता के बाद, पन्नू ने "पिंक", "बदला", "सांड की आंख", और "थप्पड़" जैसी फिल्मों अपने दमदार अभिनय से फिल्म उद्योग में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।

उनकी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए, कुमार ने कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। दोनों ने "मिशन मंगल" में भी साथ काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह