लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के गाँव में नीचे की ओर खिसक रहे घर, मानव बस्ती के लिए खतरा : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:20 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 27 नवंबर जिले के धारचूला उपमंडल में दारमा घाटी का पहला गाँव दार जमीन की सतह कमजोर होने के कारण धीरे-धीरे ढलान से नीचे की ओर खिसक रहा है और यह स्थिति मानव बस्ती के लिए खतरा है। जिला प्रशासन के आदेश पर गाँव का सर्वेक्षण करने वाले एक भूविज्ञानी ने यह बात कही है।

गाँव का सर्वेक्षण करने वाले भूविज्ञानियों की टीम का नेतृत्व करने वाले प्रदीप कुमार ने शनिवार को कहा, ‘‘गाँव में रहनेवाले कुल 150 में से कम से कम 35 परिवारों को तुरंत स्थानांतरित करने की आवश्यकता है क्योंकि वे जिन घरों में रहते हैं वे धीरे-धीरे ढलान से नीचे खिसक रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि गाँव के नीचे की ओर खिसकने का कारण भूमिगत जल निकायों के नीचे की ओर रास्ता बनाने के अलावा सोबला-टिडांग मार्ग पर चौड़ीकरण का काम है जिसके परिणामस्वरूप उस भूमि की सतह कमजोर हो रही है, जिस पर गाँव स्थित है।

कुमार ने कहा कि लगभग 200 साल पहले भूस्खलन के चलते ये जल निकाय कई टन मलबे में दब गए थे तथा ये धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहे हैं जिससे मिट्टी की ऊपरी परत और भी कमजोर हो गई है।

उन्होंने कहा, "गाँव भूस्खलन के मलबे पर स्थित है और मिट्टी पहले से ही कमजोर है, जिसके नीचे कोई कठोर चट्टान नहीं है।"

कुमार ने कहा कि धारचूला और मुनस्यारी उपमंडलों के करीब 200 गांव सदियों से आसपास की पहाड़ियों में भूस्खलन के बाद जमा हुए मलबे पर स्थित हैं और भूस्खलन के लिहाज से ये अत्यधिक संवेदनशील हैं।

दार गांव की प्रधान सविता देवी ने गांव के कुछ घरों के नीचे की तरफ खिसकने की शिकायत प्रशासन को पत्र लिखकर की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भूवैज्ञानिकों की एक टीम को गाँव में सर्वेक्षण के लिए भेजा था।

ग्राम प्रधान ने कहा, ‘‘खतरे से जुड़े इन घरों में रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की आवश्यकता है क्योंकि विपदा किसी भी समय आ सकती है।’’

धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की टीम से सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं