लाइव न्यूज़ :

घरेलु विवाद को लेकर घर में आग लगायी, पत्नी, सास और बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:01 IST

Open in App

बेगूसराय, 30 मई बिहार के बेगूसराय जिले के गढ़हरा पुलिस चौकी अंतर्गत आसिफपुर वार्ड नंबर11 में शनिवार की देर रात्रि एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद को लेकर अपने ही घर में आग लगा दी जिससे उसकी सास एवं एक बच्ची की झुलसकर मौत हो गयी जबकि आरोपी की पत्नी सहित परिवार के अन्य चार सदस्य झुलस गए ।

गढ़हरा थाना प्रभारी प्रतोष कुमार ने रविवार को बताया कि मृतकों में 70 वर्षीय वृद्ध महिला सलेखा खातून एवं उनकी 16 वर्षीय नतनी यास्मिन खातून शामिल हैं जबकि इस घटना में सलेखा की पुत्री हलीमा खातून, नतिनी नजराना खातून, नाती मारूफ एवं नजरो गंभीर रूप से झुलस गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण इस घटना में हलीमा खातून के पति मोहम्मद मुख्तार की संलिप्तता बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से एक साइकिल, तेल का डब्बा और चप्पल बरामद किया गया है। मोहम्मद मुख्तार फरार है।

ग्रामीणों का कहना है हलीमा के साथ किसी बात को विवाद होने पर उसके पति मुख्तार अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी जिसकी चपेट में ये लोग आ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos