ओडिशा के केंद्रपाड़ा में घर ढहा, मलबे में दबी महिला, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:31 IST2021-07-24T22:31:03+5:302021-07-24T22:31:03+5:30

House collapses in Odisha's Kendrapara, woman buried under rubble, three others injured | ओडिशा के केंद्रपाड़ा में घर ढहा, मलबे में दबी महिला, तीन अन्य घायल

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में घर ढहा, मलबे में दबी महिला, तीन अन्य घायल

केंद्रपाड़ा, 24 जुलाई ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक घर ढह गया और उसके मलबे में 42 वर्षीय एक महिला जिंदा दफन हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना ऑल पुलिस थानांतर्गत नरेन्द्रपुर गांव में शुक्रवार रात को हुई। पुलिस ने कहा कि निरुपमा मोहंती नामक महिला जब सो रही थी तब घर ढह गया जिससे वह उसके मलबे के नीचे दब गई।

उन्होंने कहा कि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है और घर बनाने के लिए भी मदद की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: House collapses in Odisha's Kendrapara, woman buried under rubble, three others injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे