महाराष्ट्र में मकान ढहा, महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:19 IST2021-11-01T14:19:22+5:302021-11-01T14:19:22+5:30

House collapses in Maharashtra, woman dies | महाराष्ट्र में मकान ढहा, महिला की मौत

महाराष्ट्र में मकान ढहा, महिला की मौत

ठाणे, एक नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में, आग लगने के बाद सोमवार को एक मकान ढहने की वजह से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिवा कस्बे के वेटल पाड़ा इलाके में स्थित पुराने मकान में घटित हुई। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मकान में पहले आग लगी, जिसके बाद मकान ढह गया।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सपना विनोद पाटिल के रूप में हुई है जो मलबे में दब गई थीं। कदम ने बताया कि सूचना मिलने पर आरडीएमसी, ठाणे आपदा मोचन बल, स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता को मलबे में से निकाला।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने मलबे से बाहर निकाले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने बताया कि दाइघर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: House collapses in Maharashtra, woman dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे