वाराणसी में सिलेंडर विस्फोट के बाद गिरा घर, एक महिला की मौत, 3 दबे

By अनिल शर्मा | Updated: December 16, 2022 11:50 IST2022-12-16T07:48:58+5:302022-12-16T11:50:12+5:30

वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम ने कहा, जोरदार धमाका हुआ। पड़ोसियों ने देखा तो घर की छत गायब थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

House collapses after cylinder blast in Varanasi one woman killed 3 buried | वाराणसी में सिलेंडर विस्फोट के बाद गिरा घर, एक महिला की मौत, 3 दबे

वाराणसी में सिलेंडर विस्फोट के बाद गिरा घर, एक महिला की मौत, 3 दबे

Highlightsचार कमरों का घर था, दो कमरों की छत गिरने से चार लोग दब गए थेः वाराणसी डीएमपुलिस ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ और कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गए।

वाराणसी: दशाश्वमेध के जंगमबाड़ी इलाके में एक कथित सिलेंडर विस्फोट के कारण ढह गए एक घर के नीचे एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग दब गए। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बेबी वर्मा के रूप में हुई है।

वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम ने कहा, "चार कमरों का घर था, दो कमरों की छत गिरने से चार लोग दब गए थे। गिरने से बेबी वर्मा नाम की महिला की मौत हो गई।"  राजलिंगम ने कहा कि जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा, ''सुबह करीब सवा नौ बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ और कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गए। जब आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो वे घर से बाहर निकल आए।'' पड़ोसियों ने देखा तो घर की छत गायब थी। पता चला कि परिवार के लोग मलबे में दब गए हैं। इसके बाद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचित किया।"

 

Web Title: House collapses after cylinder blast in Varanasi one woman killed 3 buried

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे