लाइव न्यूज़ :

सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन स्थापित

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विश्वास बहाली को और मजबूत करने के लिये उत्तर सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हॉटलाइन स्थापित किया गया है । अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि यह हॉटलाइन उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्बा द्जोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच स्थापित किया गया है।

सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन का उद्देश्य ‘‘सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना’’ को आगे बढ़ाना है। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा एक अगस्त को शुरू हुयी है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।

सेना ने कहा, ‘‘दोनों देशों की सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर बातचीत के लिये बेहतर स्थापित तंत्र है ।’’ एक बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में यह हॉटलाइन सीमाओं पर शांति बनाए रखने और इसे बढ़ाने में लंबा सफर तय करेगी ।’’

सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरूआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया ।

पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह