लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के होटल-रेस्तरां स्वादिष्ट व्यंजनों, संगीत और सामाजिक दूरी के साथ तैयार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:21 IST

Open in App

(मणिक गुप्ता)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर एक और दिन बाद यह दुखी करने वाला साल अंतत: बीत जाएगा। मौज मस्ती करने वाले अधिकतर लोग जो (कोविड-19) बंदिशों के कारण घर में ही उत्सव मनाने को मजबूर हैं, संगीत, नृत्य व स्वादिष्ट व्यंजनों की प्लेट के साथ ‘ अच्छा हुआ 2020 से मुक्ति मिली’, और नमस्कार 2021 कहने की योजना बना रहे है।

इस ' भूलने वाले साल' की आखिरी रात को खुशनुमा बनाने के लिए बड़े-छोटे रेस्तरां एवं होटल पूरी शिद्दत से तैयारी कर रहे हैं।

नए साल की पूर्व संध्या पर कोविड-19 के दुस्वप्नों को भुलाने के वादे के साथ रेस्तरां होटल शानदार भोजन, शानदार होटल-बिला में रहने का पैकेज, लाइव बैंड, डीजे और समारोह की पेशकश कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा, सामाजिक दूरी के मामले में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

कैफे और बार की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी ‘सोशल’ इस बार दिल्ली-एनसीआर के अपने चार आउटलेट पर न्यू ईयर-2021 : पार्टी यू डिजर्व’ की मेजबानी कर रही है। इस मौके पर स्वादिष्ट भोजन की श्रृंखला ‘ए जॉली गुड मेन्यू’ के नाम से परोसी जाएगी जिसमें पूरे देश का स्वाद चखने को मिलेगा। इसमें तीखे में लखनवी चिकन बिरयानी, पहाड़गंज की शकरकंदी चाट, लेबनानी टिक्का, गोश्त के साथ श्रीमाल। इसके साथ् मेन्यू में कई तरह के कॉकटेल हैं।

एशियाई थीम के बार और रात्रिभोज वाले 'आरवाईयू' और 'आर्डोर 2.1' भी पीछे नहीं है और उन्होंने इस खास मौके के लिए विशेष तैयारी की है।

आरवाईयू डीजे नाइट का आयोजन कर रहा है इसके साथ ही खाने और पीने के विशेष पैकेज शामिल है जिनमें एक में आयातित और भारत में निर्मित विदेशी शराब की जितनी मर्जी उतनी पीने की छूट शामिल है। आर्डोर 2.1 यूरोपीय, चीनी, कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों को परोसने के साथ डीजे मिराज और डीजे शब्ज में मुकाबले का आयोजन करेगा।

हालांकि, एक सार्वजनिक ऐप जिसके भारत में 78.82 उपयोगकर्ता हैं और दिल्ली में करीब एक लाख उपयोगकर्ता हैं, के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि दिल्लीवाले घर में ही नए साल का जश्न मनाने को तरजीह दे रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और राजस्थान ने नए साल के उत्सव के मद्देनजर पाबंदियों को बहाल किया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है