लाइव न्यूज़ :

अगले दो दिनों तक जारी रहेगी लू, फिर धीरे-धीरे होगी कम :मौसम विभाग

By भाषा | Updated: June 2, 2019 19:57 IST

आईएमडी ने मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में सोमवार को तेज लू चलने का अनुमान जताया है। उसने इन दोनों राज्यों के लिए लाल रंग की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के पास मौसम की उग्रता का संकेत देने के लिए चार रंग के कोड हैं - लाल रंग अत्यधिक उग्र मौसम के लिए है।

Open in App

उत्तर भारत के मैदानों, मध्य और दक्षिण भारत में दो और दिनों तक लू जारी रहने और फिर उसके धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा, ‘‘देश के उत्तरी हिस्सों में पूर्वी हवाओं के निम्न स्तर के कारण आज (रविवार) से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में लू की उग्रता काफी कम होने की संभावना है।’’

आईएमडी ने मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में सोमवार को तेज लू चलने का अनुमान जताया है। उसने इन दोनों राज्यों के लिए लाल रंग की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के पास मौसम की उग्रता का संकेत देने के लिए चार रंग के कोड हैं - लाल रंग अत्यधिक उग्र मौसम के लिए है। इसके बाद एंबर, पीला और फिर हरा रंग आता है जो सामान्य मौसम का प्रतीक है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में विदर्भ के लिए एंबर रंग और मराठावाड़ा, सूरत तथा कच्छ, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए पीले रंग की चेतावनी जारी की।

देश के बड़े हिस्से में गत सप्ताह भयंकर लू चली। राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगर किसी मैदानी हिस्से में अधिकतम तापमान लगातार दो दिनों तक 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है तो इसे लू चलना कहता है। अगर तापमान लगातार दो दिन तक 47 डिग्री सेल्सियस के पार कर जाता है तो इसे भीषण लू कहा जाता है। 

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया