लाइव न्यूज़ :

कोविड की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए अस्पताल लगा रहे ऑक्सीजन उत्पादक प्लांट

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:51 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 14 जून कोरोना वायरस जनित महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार दिल्ली के कई निजी अस्पतालों ने ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले अपने प्लांट लगाने शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान शहर में ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया था जिसके कारण जयपुर गोल्डन अस्पताल और बत्रा अस्पताल समेत कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों की मौत हो गई थी।

हाल ही में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सौ से अधिक बिस्तरों वाले सभी निजी अस्पतालों से अपने ‘प्रेशर स्विंग एब्सॉर्पशन’ (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट लगाने, प्लांट को रिफिल करने या सामान्य आवश्यकता से दोगुना अधिक ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला ढांचा बनाने को कहा था।

पचास से 90 बिस्तरों वाले अस्पतालों और नर्सिंग होम को ऑक्सीजन की सामान्य आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसंरचना का निर्माण करने को कहा गया है। सरोज सुपर स्पेशलिटी के कार्यकारी निदेशक डॉ पी के भारद्वाज ने बताया कि 250 बिस्तरों वाले अस्पताल में 10 दिन पहले ऑक्सीजन उत्पादक प्लांट लगाया गया।

जयपुर गोल्डन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ डी के बलूजा ने कहा कि सभी परिसरों में पीएसए प्लांट तीन महीने में काम करना शुरू कर देंगे। इस अस्पताल में 24 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी होने के चलते कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित 20 मरीजों की मौत हो गई थी।

बत्रा अस्पताल के कार्यकारी निदेशक सुधांशु बनकटा ने कहा कि उनका अस्पताल एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता ढूंढने की प्रक्रिया में है। बत्रा में पांच सौ बिस्तर हैं और इस अस्पताल में एक मई को ऑक्सीजन की कमी से आठ मरीजों की जान चली गई थी।

माता चानन देवी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ ए सी शुक्ला ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी का सामना किया गया था जिसके चलते आज हर अस्पताल में पीएसए लगाना जरूरी हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग