लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती उद्धव ठाकरे डिजिटल माध्यम से मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर रीढ़ की हड्डी में परेशानी होने की वजह से निजी अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए।

दक्षिण मुंबई के सहयद्री अतिथि गृह में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उप मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य मंत्री शामिल हुए जिसमें कोविड-19 की स्थिति, महाराष्ट्र में टीकाकरण, सरकारी निगम एमएसआरटीसी में चल रही हड़ताल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल की ओर से पवार ने ठाकरे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक ठाकरे ने उनके अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सहयोग के लिए अपने सहकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बयान में मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए कहा गया कि वह विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में इलाज करा रहे हैं। ठाकरे(61 वर्षीय) का एचएन रिलायंस अस्पताल में 12 नवंबर को रीढ़ का ऑपरेशन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?