लाइव न्यूज़ :

ज्यादा शुल्क वसूलने और गलत तरीके से इलाज करने पर अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

By भाषा | Updated: May 18, 2021 23:01 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 18 मई जिले में कोविड-19 मरीजों का गलत तरीके से इलाज करने और उनसे निर्धारित दर से कई गुना ज्यादा शुल्क वसूलने के आरोप में एक निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करके जवाब तलब किया गया है।

जिल के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र माथुर ने मंगलवार को बताया कि सीमा देवी (72) नामक एक मरीज के परिजन ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि राम घाट मार्ग स्थित मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल कोविड-19 मरीजों से 50 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क वसूल रहा है जो निर्धारित दर से कई गुना ज्यादा है।

माथुर ने बताया कि जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को अस्पताल का निरीक्षण किया तो पाया की अधिकृत अस्पताल नहीं होने के बावजूद वहां कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस पर अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है और इन दोनों ही मामलों में अस्पताल प्रशासन से 72 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

क्राइम अलर्टखेत में खेल रही थीं 6-8 साल की 2 मासूम बहन, चॉकलेट का लालच देकर चालक सर्वेश ने ऑटो में बैठाया और बड़ी बहन से किया हैवानियत, फ्लाईओवर से कूदा, दोनों पैर की हड्डियां टूटी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज मेष, वृषभ और मिथुन समेत 6 राशिवालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत

पूजा पाठPanchang 21 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठTula Rashifal 2026: तुला राशि के लिए कैसा रहने वाला है साल 2026? किन क्षेत्रों में आप पाने वाले हैं सफलता

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण