लाइव न्यूज़ :

अस्पताल समूहों ने टीकाकरण अभियान को 'मील का पत्थर' करार दिया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर कई निजी अस्पताल समूहों ने इस उपलब्धि को कोविड महामारी के खिलाफ ''मील का पत्थर'' करार दिया।

अपोलो अस्पताल और फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा कि टीके को लेकर झिझक और देश की बड़ी आबादी के लिए टीके पहुंचाना और प्रबंधन करना इस टीकाकरण अभियान के दौरान कुछ बड़ी चुनौतियां रहीं।

अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी ने कहा, '' कोविड-रोधी टीके की 100 करोड़ खुराक दिया जाना सरकार के टीकाकरण अभियान की सफलता का प्रतीक है। विभिन्न चुनौतियों से निपटते हुए देश के कोने-कोने तक टीकाकरण अभियान चलाना ऐसी उपलब्धि है जिस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है।''

सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के मानद सचिव-सह-कोषाध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) और सदस्य ट्रस्टी डॉ अजय स्वरूप ने कहा, ''यह गर्व की बात है कि हमारे देश ने कोविड से लड़ने के लिए 100 करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि हासिल की है। हमने इतिहास रचा है और मुझे इसका हिस्सा होने के लिए सर गंगा राम अस्पताल पर गर्व है।"

फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष रघुवंशी ने कहा कि भारत के लिए रिकॉर्ड 275 दिनों में 100 करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि मील का पत्थर है जिसे कई चुनौतियों से निपटते हुए हासिल किया गया।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 100 करोड़ को पार कर गया। देश में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए