लाइव न्यूज़ :

अस्पताल आग: महाराष्ट्र में जांच समिति ने कर्मचारियों के बयान दर्ज करना शुरु किया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:25 IST

Open in App

नागपुर, 10 जनवरी महाराष्ट्र के भंडारा अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई एक जांच समिति ने अस्पताल के कर्मचारियों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। शनिवार को इस आग में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी।

नागपुर से करीब 65 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा शहर में चार मंजिला जिला अस्पताल की स्पेशल नवजात देखभाल इकाई में शनिवार को आग लग गई थी।

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को इस घटना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम के गठन की घोषणा की। टीम को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

टीम का नेतृत्व नागपुर प्रमंडलीय आयुक्त संजीव कुमार कर रहे हैं।

समिति का काम आग लगने के पीछे के कारण और खामियों का पता लगाना है।

अधिकारी ने कहा कि जांच टीम राज्य के किसी भी अस्पताल में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुझाव देने के अलावा अग्नि सुरक्षा उपायों और अन्य तकनीकी कारकों की भी समीक्षा करेगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि आग की घटना में जांच शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों के बयानों की रिकॉर्डिंग चल रही है ।

उन्होंने कहा कि समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अस्पताल में आग लगने से मारे गए नवजात शिशुओं के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों का सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं ।

संवाददाताओं से बातचीत में ठाकरे ने कहा कि जांच से यह पता लगाया जाएगा कि आग एक दुर्घटना थी या पहले की सुरक्षा रिपोर्ट की अनदेखी का नतीजा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस