लाइव न्यूज़ :

अस्पताल आग: शिशुओं का सुनहरा भविष्य छीन लिया गया, ईरानी ने कहा

By भाषा | Updated: January 9, 2021 22:30 IST

Open in App

सूरत, नौ जनवरी (भाष) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पड़ोसी महाराष्ट्र राज्य के भंडारा में एक अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग की घटना में 10 शिशुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका "सुनहरा भविष्य" उनसे छीन लिया गया।

भंडारा जिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में आग लगने से शिशुओं की मौत हो गई। इन शिशुओं की आयु एक महीने से तीन महीने के बीच थी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में कपड़ा प्रभार संभालने वाली ईरानी यहां तीन दिवसीय सूरत इंटरनेशनल टेक्सटाइल एक्सपो (एसआईटीईएक्स 2021) का उद्घाटन करने के लिए आयी थीं और उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देवश्री चौधरी भी थीं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देवश्री चौधरी, दर्शनबेन जर्दोश (सूरत सांसद) और मैं शिशुओं के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं और उन शिशुओं को हमारी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, जिनका सुनहरा भविष्य उनसे छीन लिया गया है। मुझे पता चला है कि एनसीपीसीआर (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) ने एक रिपोर्ट मांगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद मैं कोई विशेष टिप्पणी करूंगी। फिलहाल, मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि महाराष्ट्र में बच्चों की मौत देश में हम सभी के लिए दुःख का विषय है।’’

ईरानी ने सुबह में ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग और उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शिशुओं की मौत भयावह और दिल दहला देने वाली है। उन बच्चों के अभिभावकों और परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना जिन्होंने अपनी जान गंवायी है। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब