लाइव न्यूज़ :

अस्पताल, चिकित्सक एक ही सिक्के के दो पहलू, एक के बिना दूसरा काम नहीं कर सकता है : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में रोगियों के लिए सुविधाओं का उद्घाटन किया और कहा कि अस्पताल और चिकित्सक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और एक के बिना दूसरा काम नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का समाज में काफी सम्मान होता है और कोविड-19 से लोगों की रक्षा में उनकी प्रतिबद्धता ने उनके प्रति सम्मान को और बढ़ा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि मांडविया ने सफदरजंग अस्पताल के न्यू ब्लॉक में बाल उत्पीड़न देखभाल और बुजुर्ग उत्पीड़न देखभाल केंद्र, एक एमटी क्षमता के तीसरे पीएम-केयर्स प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन ऑक्सीजन संयंत्र और अस्पताल परिसर में एक अस्थायी स्वास्थ्य सुविधा का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने एक पुस्तिका ‘क्वालिटी की बात’ का भी विमोचन किया और अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र दिया।

अस्पताल को बधाई देते हुए मांडविया ने कहा कि चिकित्सकों की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल और चिकित्सक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा काम नहीं कर सकता है। चिकित्सकों को अपनी संकल्पबद्धता और काम पर ध्यान देने की वजह से हो सकता है यह महसूस नहीं होता हो लेकिन समाज में उन्हें काफी आदर प्राप्त है। कोरोना वायरस से हमारी रक्षा में उनकी प्रतिबद्धता ने उनके सम्मान में और बढ़ोतरी की है।’’

बयान में कहा गया कि उन्होंने हाल में अस्पताल के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पताल पर रोगियों का बोझ कम करने में सुधार की गुंजाइश है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से भी बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos