लाइव न्यूज़ :

नर्स से रिश्वत लेने के आरोप में अस्पताल का लिपिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:34 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र) 16 जुलाई लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने शुक्रवार को यहां बीमा अस्पताल में तैनात लिपिक को एक नर्स से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि नर्स निर्मला सोनी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर लिपिक सत्यनारायण सोनी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि नर्स ने शिकायत की थी कि उसके 2.06 लाख रुपये के बकाया राशि के भुगतान के बदले सोनी उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। नर्स ने उसकी और सोनी के बीच बातचीत रिकॉर्ड कर शिकायत के साथ पेश की। इसके बाद लिपिक सोनी को योजना बनाकर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि सोनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?