लाइव न्यूज़ :

अस्पताल बिस्तर घोटाला: बीबीएमपी के कोविड वार रुम में छापेमारी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह मई कोविड-19 मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तरों की बुकिंग में घोटाले के आरोपों की पृष्ठभूमि में पुलिस ने बेंगलुरु शहर के निगम के कोविड ​​वार रूम में छापा मारा और आंकड़े एकत्रित किये।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दो दिन पहले आरोप लगाया था कि यहां के अस्पताल ऐसे समय पैसे बनाने के लिए फर्जी नामों से बिस्तरों को अवरुद्ध कर रहे हैं जब कर्नाटक में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

सूर्या ने कहा कि बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के अधिकारियों ने बिस्तरों को अवरुद्ध करने और उसे ऊंची फीस के लिए आरक्षित करने के लिए निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों के साथ मिलीभगत की।

शहर की पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘बीबीएमपी के आठ जोनल वार रूम में बुधवार को छापेमारी की गई। काफी आंकड़े एकत्रित किये गए हैं।’’

पुलिस ने कहा कि जोन से एकत्रित किये गए सभी आंकड़ों की जांच आठ टीमें कर रही हैं। आंकड़ों से निकाली गई सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उन अस्पतालों की भी जांच कर रही है जहां चार लोगों को रिश्वत देने वाले कोविड-19 रोगियों के लिए फर्जी नामों से बिस्तर कथित तौर पर ब्लॉक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बिस्तर घोटाले के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक सरकार ने मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, निजी अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए 80 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने का आदेश दिया है।

कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही आईसीयू और वेंटिलेटर के साथ अस्पताल के बिस्तरों की मांग बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos