लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती शांता कुमार ने कहा: प्रधानमंत्री ने फोन कर मेरा हालचाल पूछा

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:41 IST

Open in App

शिमला, 27 दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

कुमार (86) ने एक फेसबुक पोस्ट में, मोदी को उनके इस सद्भाव के लिए धन्यवाद दिया।

कुमार को शनिवार को कांगड़ा जिले के टांडा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।

उनक पत्नी संतोष भी अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थीं। कुमार के परिवार के चार सदस्य, उनके निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और ड्राइवर के भी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी ।

कुमार ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं और मेरी पत्नी टांडा हॉस्पिटल में हैं। आज सुबह (मुख्यमंत्री) जयराम ठाकुर जी ने हालचाल पूछा था और अभी-अभी दिल्ली से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फोन पर मेरा और परिवार का हालचाल पूछा । मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने उपचार के संबंध में जानकारी हासिल की। मैंने कहा हिमाचल सरकार सब प्रकार का पूरा ध्यान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो