लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में घोड़े के अंतिम संस्कार में जुटे सैंकड़ों लोग, पुलिस ने गांव को सील कर मामला दर्ज किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2021 14:31 IST

कर्नाटक के बेलागावी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में घोड़े के अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद गांव को सील कर दिया गया और एफआइआर दर्ज की गई हैस्थानीय धार्मिक संगठन से जुड़े घोड़े की मौत के बाद शवयात्रा निकाली गई

देश में कोरोना के मामलों को देखते हुए ज्यादातर प्रदेशों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर सख्ती पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में रविवार को कर्नाटक के बेलागावी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में घोड़े के अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुटी।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों की भीड़ देखकर यकीन ही नहीं होता कि कोविड-19 प्रतिबंधों के दौरान एक घोड़े के अंतिम संस्कार में इतने लोग भी जुट सकते हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

समाचार एजेंसी एएनआइ ने घटना का वीडियो शेयर किया है। बेलगावी के मस्तमरादी गांव में घोड़े का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के दौरान बहुत से लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। 

पुलिस के अनुसार, स्थानीय धार्मिक संगठन से जुड़े एक घोड़े की रविवार सुबह मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद गांव के लोगों ने घोड़े की शवयात्रा निकाली। घटना के बाद गांव को सील कर दिया गया और एफआइआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, अब कोविड-19 की जांच के लिए लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। अगले 14 दिनों तक यह गांव सील रहेगा। 

गौरतलब है कि कर्नाटक कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण जूझ रहा है। जिसके कारण सात जून तक कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण करीब 25 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और सक्रिय मामले 4.73 लाख तक पहुंच चुके हैं। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 24 लाख है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे