लाइव न्यूज़ :

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसाः बस-कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, सामने आई हादसे की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2023 10:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देहादसा हाईवे पर पालघर जिला के दहानू इलाके में हुआ।मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।

मुंबईः मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे पर पालघर जिला के दहानू इलाके में एक कार और लक्जरी बस के बीच टक्कर हो गई जिसें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

कासा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर महालक्ष्मी पुल के पास तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुए हादसे में बस में सवार दो लोग घायल भी हो गए। अधिकारी ने बताया कि कार सवार चार लोग गुजरात से मुंबई जा रहे थे, जब उनका वाहन एक बस ने टकरा गया।

उन्होंने बताया कि कार में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सामने आई तस्वीरों में बस का अगला हिस्सा और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया