लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि रेहड़ी-पटरी वाले टीकाकरण को लेकर सक्रिय कदम उठाएंगे: दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उम्मीद जताई कि रेहड़ी-पटरी लगाने वाले टीका लगवाने के लिये सक्रिय कदम उठाएंगे ताकि कोविड-19 की तीसरी लहर को आने से रोका जा सके और राष्ट्रीय राजधानी में हाल में जिस तरह मामलों में वृद्धि हुई, वैसी दोबारा न हो।

उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह और साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति देने के मुद्दे पर विचार करे क्योंकि समाज का एक वर्ग अपनी हैसियत के हिसाब से केवल इन्हीं दुकानों से सामान खरीदता है।

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के चलते फिलहाल साप्ताहिक बाजारों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी हुई है। साथ ही एक नगरपालिका में केवल एक बाजार लगाने की इजाजत है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, ''आशा की जाती है कि डीडीएमए सही दृष्टिकोण के साथ इस पहलू पर विचार करेगी। रेहड़ी-पटरी वालों से उम्मीद की जाती है कि वे टीकाकरण को लेकर सक्रिय कदम उठाएंगे ताकि तीसरी लहर को आने से रोका जा सके और दिल्ली में हाल में जिस तरह मामलों में वृद्धि हुई है, वैसी दोबारा न हो।''

दिल्ली सरकार के वकील सत्यकाम ने कहा कि यहां अचानक कोविड-19 मामलों में वृद्धि हुई है। एक ओर जहां रोजाना संक्रमण के 45-49 मामले सामने आ रहे थे, वहीं शनिवार को 85 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां