लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि श्रीलंका शानदार द्विपक्षीय संबंधों का ध्यान रखेगा: भारत ने बंदरगाह परियोजना पर कहा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून श्रीलंका के चीन समर्थित कोलंबो बंदरगाह शहर परियोजना पर आगे बढ़ने के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उम्मीद करता है कि श्रीलंका ‘शानदार द्विपक्षीय संबंधों’ को ध्यान में रखेगा जिसमें समुद्री क्षेत्र में साझा सुरक्षा का विषय शामिल है।

परियोजना के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि भारत सुरक्षा के नजरिये से इस संबंध में हाल के घटनक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि देश ने कोलंबो बंदरगाह परियोजना के कई आयामों के संबंध में सुरक्षा को लेकर श्रीलंका में चिंता जताये जाने को भी संज्ञान में लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि श्रीलंका ‘शानदार द्विपक्षीय संबंधों’ को ध्यान में रखेगा जिसमें समुद्री क्षेत्र में साझा सुरक्षा का विषय शामिल है।’’

गौरतलब है कि श्रीलंका की संसद ने विवादित कोलंबो बंदरगाह शहर आर्थिक आयोग विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार ने कहा है कि चीन समर्थित परियोजना देश में निवेश लाएगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि विधेयक से श्रीलंका में चीन का एक उपनिवेश बन जाएगा।

बताया जाता है कि 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की कोलंबो बंदरगाह शहर परियोजना द्वीप में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा विकास है। इसके भारत के समीपवर्ती हिस्से में चीन की महत्वाकांक्षी 'मैरीटाइम सिल्क रोड' परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

विधेयक का उद्देश्य एक आयोग स्थापित करने के लिए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र प्रदान करना है जो ऐसे आर्थिक क्षेत्रों में व्यवसाय संचालित करने के लिए पंजीकरण, लाइसेंस, प्राधिकरण और अन्य अनुमोदन प्रदान करे।

इस सवाल पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के अंत से पहले अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, बागची ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस तरह की यात्राओं की घोषणा उचित समय पर की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र