लाइव न्यूज़ :

पहलू खान मॉब लिंचिंग केस: प्रियंका गांधी ने कहा, कोर्ट का फैसला चौंकाने वाला, भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध

By भाषा | Updated: August 16, 2019 09:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देपहलू खान हत्याकांड में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया। गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की थी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलू खान हत्या मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने संबंधी अदालती फैसले को ''चौंकाने वाला'' करार देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस मामले न्याय दिलाकर अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।''

उन्होंने कहा, ''राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।''

गौरतलब है कि पहलू खान हत्याकांड में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया।

गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की और इसके दो दिनों बाद पहलू खान की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के अलवर में हुई थी। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं