लाइव न्यूज़ :

प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन व दोनों तक पहुंच एक साथ होने पर ही आत्मनिर्भर भारत की आशा : कोविंद

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:33 IST

Open in App

चामराजनगर (कर्नाटक), सात अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की उम्मीद तभी पूरी हो सकती है जब देश की प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन और दोनों तक पहुंच एक साथ हो।

कोविंद ने स्वास्थ्य सेवाओं को देश के सुदूर कोनों तक ले जाने की जरूरत पर जोर दिया। वह यहां चामराजनगर आयुर्विज्ञान संस्थान (सीआईएमएस) के नवनिर्मित शिक्षण अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

संस्थान के आसपास के घने जंगली इलाके और इसमें बड़ी संख्या में रहने वाले अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों का जिक्र करते हुए कोविंद ने संस्थान के प्रशासन तथा राज्य सरकार से आग्रह किया कि आसपास के लोगों को किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाये जाएं।

उन्होंने कहा कि यह देश की चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप होगा।

कोविंद ने कहा कि नये परास्नातक चिकित्सा संस्थान बन रहे हैं, मौजूदा स्नातकोत्तर संस्थानों को भी उत्कृष्टता केंद्र बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लेकिन बिना मानव संसाधन के इस अवसंरचना के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पास मजबूत आपूर्ति तंत्र नहीं होगा तो समस्त प्रौद्योगिकी अनुपयोगी हो जाएगी। हम आत्मनिर्भर भारत बनाने की आशा तभी कर सकते हैं जब हमारी प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन और दोनों तक पहुंच एक साथ हों।’’

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और अन्य गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो