'हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका विकास खन्ना को मिला दूसरा 'डॉक्टरेट'

By IANS | Updated: February 22, 2018 09:55 IST2018-02-22T09:18:19+5:302018-02-22T09:55:51+5:30

हाल ही में दूसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि युवाओं को प्रसिद्ध लोगों से भारतीय रसोई को अलग स्थान पर पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है।

Hope to motivate young people with their own identity: Vikas Khanna | 'हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका विकास खन्ना को मिला दूसरा 'डॉक्टरेट'

'हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका विकास खन्ना को मिला दूसरा 'डॉक्टरेट'

नई दिल्ली, 22 फरवरी: हाल ही में दूसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि युवाओं को प्रसिद्ध लोगों से भारतीय रसोई को अलग स्थान पर पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है। 'मिशेलिन' स्टार शेफ को पहली डॉक्टरेट हरियाणा के जी.डी. गोयंका विश्वविद्यालय जबकि दूसरी डॉक्टरेट की उपाधि 17 फरवरी को मुंबई में डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय में मिली है।

खन्ना ने एक बयान देते हुए कहा, मैं गर्व महसूस कर रहा हूं और डी.वाई. पाटिल में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर अत्यधिक आभारी हूं। ओबामा को भोजन कराने से लेकर वैश्विक हस्तियों को अपनी किताब 'उत्सव' भेंट करने तक खन्ना ने हर तरह से भारतीय संस्कृति और स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि इससे अन्य युवाओं को शोध करने और भारतीय रसोई को एक विशिष्ट स्थान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष 'हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट' में पीएच.डी. पाठ्यक्रम शुरू किया था। खन्ना पीएच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र थे। प्रसिद्ध पत्रिका 'पीपुल' ने खन्ना को 'हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका' की उपाधि दी है।

Web Title: Hope to motivate young people with their own identity: Vikas Khanna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया