लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि राज्यपाल विधानसभा के विशेष सत्र की मंजूरी देंगे : माकपा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:53 IST

Open in App

कोच्चि, 26 दिसंबर केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने शनिवार को उम्मीद जताई कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केंद्र के विवादित तीन कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए 31 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देंगे।

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एमए बेबी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि राज्यपाल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए अपनी आधिकारिक मंजूरी देंगे।’’

वरिष्ठ माकपा नेता ने बताया कि मंत्रिमंडल द्वारा विधानसभा का संक्षिप्त सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद दो मंत्रियों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की।

बेबी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ मंत्रियों ने बताया कि किन परिस्थितियों में राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया गया है।’’

बेबी का बयान राज्य के कानून मंत्री एके बालन और कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार द्वारा राज्यपाल खान से मुलाकात करने और विधानसभा का विशेष सत्र 31 दिसंबर को बुलाने संबंधी राज्य सरकार के नवीनतम प्रस्ताव पर चर्चा करने के एक दिन बाद आया है।

माकपा के वरिष्ठ नेता ने हालांकि राज्यपाल की राज्य सरकार द्वारा 23 दिसंबर को विधानसभा का संक्षिप्त सत्र बुलाने संबंधी पूर्व के प्रस्ताव को अस्वीकर करने के लिए आलोचना की और आरोप लगाया कि वह केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं।

बेबी ने कहा, ‘‘राज्यपाल का पूर्व का फैसला संविधान की परिपाटी के खिलाफ है। इससे स्वभाविक रूप से संदेह पैदा होता है कि राज्यपाल शायद स्वयं फैसले नहीं ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह ‘‘केंद्र और आरएसएस के निर्देश सहित’’ कुछ बाहरी कारणों के प्रभाव को देखते हैं जिसकी वजह से वाम शासित राज्य में समस्या हो रही है।

माकपा नेता ने आरोप लगाया कि आरएसएस के मुख्यालय का प्रभाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर पड़ा है जो स्वयं आरएसएस के प्रचारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण