उम्मीद है कि केंद्र पीएमएलए अपीलीय अधिकरण का कामकाज सितंबर तक शुरू कर देगा :दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:47 IST2021-08-05T16:47:03+5:302021-08-05T16:47:03+5:30

Hope Center will start functioning of PMLA Appellate Tribunal by September: Delhi High Court | उम्मीद है कि केंद्र पीएमएलए अपीलीय अधिकरण का कामकाज सितंबर तक शुरू कर देगा :दिल्ली उच्च न्यायालय

उम्मीद है कि केंद्र पीएमएलए अपीलीय अधिकरण का कामकाज सितंबर तक शुरू कर देगा :दिल्ली उच्च न्यायालय

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि केंद्र राष्ट्रीय राजधानी में धन शोधन रोकथाम अधिनियम अपीलीय अधिकरण (एटीपीएमएलए) को 14 सितंबर तक कार्यशील किये जाने को सुनिश्चित करेगा।

अदालत ने कहा कि प्रति दिन उसके समक्ष कई याचिकाएं दायर कर पीएमएलए प्राधिकार द्वारा सुनाए गये फैसलों की आलोचना की जा रही है क्योंकि कोरम के अभाव में अपीलीय अधिकरण अपीलों को नहीं ले रहा है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली को केंद्र के वकील ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

अदालत ने कहा, ‘‘उम्मीद की जाती है कि 14 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख से पहले प्रतिवादी (केंद्र) यह सुनिश्चित करेगा कि अधिकरण का कामकाज शुरू हो जाए। ’’

अदालत ने फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। याचिका के जरिए पीएमएलए के तहत गठित अपीलीय अधिकरण के पीठासीन अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hope Center will start functioning of PMLA Appellate Tribunal by September: Delhi High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे