ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापा, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:55 IST2021-09-29T14:55:47+5:302021-09-29T14:55:47+5:30

Hookah parlor raided in Thane, five arrested | ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापा, पांच लोग गिरफ्तार

ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापा, पांच लोग गिरफ्तार

ठाणे, 29 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक हुक्का पार्लर पर छापा मारा और कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ इंस्पेक्टर विकास घोडके ने बुधवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर अपराध इकाई 5- वागले एस्टेट की टीम ने मंगलवार रात को माजीवाडा में एक हुक्का पार्लर पर छापा मारा और यह पाया कि ग्राहकों ने मास्क नहीं पहन रखे हैं और न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं।

पुलिस ने हुक्का बार के कर्मचारी योगेश पूरन सिंह, अकरम आजाद मजूमदार, सूरज राजू कुंदर, मार्क सुरेश सिंह और दीपक श्यामदास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। ये सभी मुंब्रा के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hookah parlor raided in Thane, five arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे