लाइव न्यूज़ :

हुड्डा ने किसान व अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: January 31, 2021 23:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 जनवरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां तीन फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की रविवार को घोषणा की जिसमें किसानों और राज्य से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के अगले सत्र में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है, क्योंकि सरकार ने लोगों के साथ-साथ कुछ विधायकों का विश्वास भी खो दिया है।

विपक्ष के नेता हुड्डा ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन ने "जन आंदोलन" का रूप ले लिया है।

कांग्रेस विधायक दल की पिछली बैठक दिसंबर में हुई थी जिसमें कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

उन्होंने कहा, "राज्य के लोगों का भाजपा-जजपा सरकार से पूरी तरह से मोहभंग हो गया है और इस कारण विधानसभा के अगले सत्र में कांग्रेस द्वारा लाया जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव और महत्वपूर्ण हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "अविश्वास प्रस्ताव के जरिए लोगों को पता चल जाएगा कि कौन सा विधायक सरकार के साथ खड़ा है और कौन किसानों के साथ है।"

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में किसानों की मांगों पर विचार किया जाएगा और उनके मुद्दे को आगे ले जाने के लिए एक रणनीति बनाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में धारदार बहस और जनता के मुद्दों की गूंज, संजय सिंह को मिला 'बेस्ट पार्लियामेंटेरियन' का खिताब

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: टी. आर. बालू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सदन की गरिमा और जनसेवा को समर्पित एक महान राजनीतिक यात्रा का सम्मान

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"