लाइव न्यूज़ :

हूडा ने खट्टर पर बोला हमला, महामारी के दौरान राजनीति करने के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:51 IST

Open in App

चंडीगढ, 31 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जम कर हमला बोला और कोविड महामारी के दौरान राजनीति में शमिल रहने के आरोपों को खारिज कर दिया ।

खट्टर ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार जिस प्रकार काम कर रही है उसमें सहयोग देने के बजाय कांग्रेस नेता का रवैया केवल आलोचनात्मक है । इसके बाद हूडा का यह बयान आया है।

खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘‘मैने सोचा कि उनका पत्र जवाब देने के लायक भी नहीं है, मैने उसकी अनदेखी की । इसका एक कारण है, वह सहायता करने की अपेक्षा और अधिक राजनीति करना चाहते हैं ।’’

हूडा ने खट्टर पर हमला बोलते हुये कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है और उन्होंने महामारी से लड़ाई में सरकार का पूरा समर्थन करने की पेशकश की थी ।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लेकिन विपक्ष का नेता होने के नाते जनता की समस्या को उठाना और उससे सरकार को अवगत करवाना भी मेरी जिम्मेदारी है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आते हैं और राष्ट्रहित, प्राकृतिक आपदा एवं महामारी के मामले में वह कभी राजनीति नहीं करते हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि जब अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने मसला उठा तो मैं समर्थन में खड़ा था जब (इस निर्णय का स्वागत करने के लिये) हरियाणा विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित हुआ ।’’

टीकाकरण को वायरस के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा करार देते हुये उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जानी चाहिये।

खट्टर को आड़े हाथों लेते हुये, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टीकों को नियंत्रित करने की बात कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी आंकड़े कहते हैं कि कल केवल 30 हजार खुराक दी गयी । और हिसार, नुह, सिरसा एवं चरखी दादरी जैसे कुछ जिलों में कुछ ही खुराक दी गयी । इस गति से राज्य के सभी पात्र लोगों को टीका लगने में कई महीने लगेंगे। इसलिये इस प्रक्रिया में तेजी लायी जानी चाहिये ।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों की समस्याओं को देख कर उन्हें दर्द होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos