लाइव न्यूज़ :

हुड्डा ने हरियाणा सरकार से किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने को कहा

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 मई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को राज्य सरकार से कहा कि वह किसानों की मांगें स्वीकार किए जाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं ताकि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान वापस घर लौट सकें।

किसानों की मांग को ''वैध'' ठहराते हुए हुड्डा ने कहा, '' प्रदर्शनकारियों में हरियाणा के हजारों किसान भी शामिल हैं, ऐसे में हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर दबाव बनाए।''

उन्होंने एक बयान में कहा, '' राज्य सरकार को किसानों की मांग स्वीकार किए जाने का दबाव केंद्र सरकार पर बनाना चाहिए ताकि उनकी घर वापसी का रास्ता साफ हो सके।''

केंद्र से संवेदनशील रवैया अपनाने का अनुरोध करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उसके उपेक्षा और कोविड महामारी के चलते आंदोलन के दौरान करीब 400 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं।

हुड्डा ने कहा कि कोविड-19 संकट काल के दौरान जब अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र धराशायी हो गए थे, तब किसान ही थे जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सहारा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह