लाइव न्यूज़ :

हुड्डा ने की किसानों की सराहना, कहा- कभी नहीं देखा इतना अनुशासित आंदोलन

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 दिसंबर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को एक साल से अधिक समय तक चले उनके आंदोलन में मिली 'जीत' पर शनिवार को बधाई दी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा, “मैंने इतना लंबा और अनुशासित आंदोलन कभी नहीं देखा। एक साल से अधिक समय तक, किसानों ने सर्दी, गर्मी, बारिश, तूफान और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सड़क किनारे धरने में दिन-रात बिताए।''

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा, ''उन्हें सत्ता में बैठे लोगों की ओर से यातना और अपमान का सामना करना पड़ा ... लाठियां, आंसू गैस, ठंडे पानी की बौछारों, लोहे की कीलों, बाड़बंदी का इस्तेमाल किया गया और फिर भी वे शांति, सच्चाई तथा अहिंसा पर अड़े रहे। इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि किसान अपने-अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं और हर जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।''

हुड्डा ने मांग की कि सरकार बिना देर किए और वादे के मुताबिक आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस ले।

उन्होंने साल भर चले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को वित्तीय मदद और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की, साथ ही किसानों द्वारा की जा रही न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग को भी स्वीकार करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां