लाइव न्यूज़ :

हुड्डा ने हरियाणा में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पार्टी का ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत दस अक्टूबर को करनाल से की जाएगी। हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कांग्रेस इस कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है।

उन्होंने कहा कि संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह विधानसभा क्षेत्र करनाल से होगी।

हुड्डा ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल लोगों के बीच जाएगा और उनके दुख एवं उनकी समस्याओं को सुनेगा तथा उनकी आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय यहां बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में आज एकमात्र विपक्षी दल है जबकि शेष दल या तो सरकार का समर्थन कर रहे हैं या विधानसभा में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं है। इसलिए, हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों के बीच जाएं और उनकी आवाज बनें।’’

विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्य के हर कोने में जाएगी और लोगों के साथ राज्य स्तरीय तथा स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया