लाइव न्यूज़ :

मप्र में ऑनर किलिंग : दूसरी जाति में प्रेम विवाह करने पर युवती की उसके ही परिजनों ने की हत्या

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:17 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 12 अगस्त मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में कथित ऑनर किलिंग (झूठी शान के लिए हत्या) का एक मामला सामने आया है। दूसरी जाति में प्रेम विवाह करने पर 20 वर्षीय एक युवती की उसके ही परिजनों ने कथित रूप से फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया, लेकिन फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस जांच में हत्या का राज खुल गया। अब इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ताऊ और दो भाई अभी फरार हैं। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आत्माराम शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला ग्वालियर शहर के जनकगंज थानाक्षेत्र की अयोध्या नगरी का है। यहां पर रहने वाले राजेन्द्र राठौर की 20 वर्षीय पुत्री पांच जून को एक युवक के साथ चली गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती सात जुलाई को वापस आ गई और उसे नारी निकेतन भेजा गया।

उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को युवती ने अपने परिजनों के साथ रहने की सहमति दे दी और पिता के घर आ गई। शर्मा ने बताया कि दो अगस्त को युवती के पिता थाने पहुंचे और बताया कि उनकी बेटी रात को खाना खाकर सोने गई और फिर वह फंदे पर लटकी मिली।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि युवती ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी फंदा लगाकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूछताछ की गई तो युवती के पिता राजेन्द्र राठौर, भाई जितेन्द्र के साथ एक ताऊ राधेश्याम, उसका पुत्र मनोज और एक दूसरे ताऊ का लड़का मानू राठौर ने मिलकर युवती की हत्या की और पुलिस को गमुराह करने के लिए आत्महत्या का रूप दे दिया।

शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने इस युवती के पिता राजेन्द्र और भाई जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है और तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों