लाइव न्यूज़ :

कुछ यात्रियों के संक्रमित मिलने के बाद हांगकांग ने एअर इंडिया की उड़ानों पर पांचवीं बार रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 20, 2020 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर इस सप्ताह एअर इंडिया की एक उड़ान में कुछ यात्रियों के हांगकांग पहुंचने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद हांगकांग की सरकार ने दिल्ली से एअर इंडिया की उड़ानों पर तीन दिसंबर तक रोग लगा दी है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हांगकांग सरकार ने संक्रमित यात्रियों के पहुंचने को लेकर पांचवीं बार भारत से एअर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगाई है।

भारत के यात्री यात्रा से 72 घंटे पहले कराई गयी कोविड-19 जांच की निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही हांगकांग पहुंच सकते हैं। इस संबंध में वहां की सरकार ने जुलाई में नियम जारी किये थे।

इसके अलावा सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कोविड-19 की जांच करानी होती है।

इससे पहले एयरलाइंस की दिल्ली-हांगकांग उड़ान पर 18 अगस्त से 31 अगस्त, 20 सितंबर से तीन अक्टूबर, 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर और मुंबई -हांगकांग उड़ान पर 28 अक्टूबर से 10 नबंवर तक प्रतिबंध रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे