लाइव न्यूज़ :

हनीवेल ने बेंगलुरु में कोविड-19 के मरीजों के लिए गहन देखभाल कक्ष बनाया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जून हनीवेल ने शुक्रवार को घोषणा की कि शहर में कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए उसने यहां बाउरिंग अस्पताल में गहन देखभाल कक्ष स्थापित किया है।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने राज्य में वितरण के लिए सरकार को 200 ऑक्सीजन सांद्रक, एन95 रेस्पिरेटर और पीपीई किट भी दान किए हैं।

इसने बताया कि बाउरिंग अस्पताल में 10 बिस्तरों वाले आईसीयू में कोविड-19 के गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए आवश्यक उपकरण हैं।

हनीवेल इंडिया के अध्यक्ष अक्षय बेल्लारे ने कहा, “हनीवेल इस मानवीय संकट से निपटने में देश की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और कोविड राहत के लिए वैश्विक महामारी की शुरुआत से 30 लाख डॉलर दिए हैं।”

कंपनी ने बताया कि बेंगलुरु में शुरू किए गए 10 बिस्तरों का एक और आईसीयू केंद्र मुंबई में भी स्थापित करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं