लाइव न्यूज़ :

शहद मिलावट: सीएसई ने चीनी कंपनी के दावे का खंडन किया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) ने चीनी कंपनी वुहू डेली फूड्स के उस बयान का खंडन किया है, जिसमें उसने इस बात की जानकारी होने से इनकार किया कि उनके लेन-देन का शहद में शुगर सिरप (चीनी) की मिलावट से कोई लेना-देना था।

चीनी कंपनी वुहू डेली ने इस बात से स्पष्ट रूप से इनकार किया है उसे पता था कि सीएसई जांचकर्ताओं द्वारा सिरप मंगाने का उद्देश्य भारत में शहद की प्रामाणिकता साबित करने के लिए की जाने वाली जांचों से बचना था। उसके बयान में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि कंपनी का मानना है कि उसका सिर्फ सिरप के साथ लेना-देना है, न कि शहद के साथ।

सीएसई ने एक बयान में इस दावे को खारिज किया और कहा कि तथ्य यह है कि वुहू डेली ने इस मंशा से सिरप के नमूने भेजे थे ताकि भारत में शहद जांच प्रोटोकॉल से बचने में उसकी मदद की जा सके।

सीएसई ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीएसई चूंकि खाद्य आयातक नहीं है, इसलिए उसे खाद्य उत्पादों के आयात के लिए अपेक्षित मंजूरी नहीं थी और वुहू डेली से शिपमेंट को रद्द करना पड़ा। यदि हम इस शिपमेंट को प्राप्त करते तो हमें इसकी सामग्रियों का परीक्षण करने में खुशी होगी।’’

सीएसई ने कहा कि उसके जांचकर्ताओं ने वुहू डेली को पत्र लिखकर वह सिरप मांगा था जो भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएएआई) द्वारा शहद के लिए अनिवार्य मानक विनिर्देशों को नजरअंदाज कर सकता है।

उसने कहा कि यह आम जानकारी है कि चीनी कंपनियों के सिरप में विशेषज्ञता होती है, जो शहद में मिलावट होने पर भारतीय परीक्षण मापदंडों को पार कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां