लाइव न्यूज़ :

2 आतंकवादियों के घर विस्फोट में नष्ट, पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध

By संदीप दाहिमा | Updated: April 25, 2025 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2 आतंकवादियों के घर विस्फोट में नष्ट, पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध

पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये धमाके बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुए, जब सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और त्राल के गुरी गांव में क्रमश: आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घरों की तलाशी ले रहे थे। तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया। 

अधिकारियों ने दावा किया कि तलाशी अभियान के दौरान परिसर में विस्फोटक पाए गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को घरों में रहने वालों के साथ-साथ पड़ोसियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पड़ा। उन्होंने बताया कि विस्फोट में दोनों घरों को व्यापक नुकसान हुआ है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी थोकर मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है। दोनों व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्हें थोकर और शेख के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है। अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के निकट एक मैदान में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गये।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए