लाइव न्यूज़ :

गृह सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र, कहा-महिलाओं की सुरक्षा को करें सुनिश्चित

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:03 IST

सरकार ने इस तरह के अपराधों से सख्त तरीके से निपटने के लिए कानूनी प्रावधानों को मजबूत करने को लेकर कदम उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा सरकार की एक उच्च प्राथमिकता वाला विषय हैपुलिसकर्मी कहीं अधिक तत्परता से प्रतिक्रिया करें और महिलाओं एवं लड़कियों के साथ होने वाले अपराध की शिकायतों के मामले में संवेदनशीलता का परिचय दें। 

 केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा को सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता वाला विषय बताते हुए इसके लिए सभी राज्यों को हरसंभव कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि वह हाल ही में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ हुई जघन्य यौन उत्पीड़न की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के मद्देनजर यह पत्र लिख रहे हैं।

गृह सचिव ने कहा, ‘‘महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा सरकार की एक उच्च प्राथमिकता वाला विषय है। सरकार ने इस तरह के अपराधों से सख्त तरीके से निपटने के लिए कानूनी प्रावधानों को मजबूत करने को लेकर कदम उठाए हैं। वहीं, प्रभावी प्रतिरोध के लिए यह जरूरी है कि पुलिस तक आसानी से पहुंच हो और वह महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की किसी शिकायत का समय पर तथा अत्यधिक सक्रियता से निपटने में सक्षम हो।’’

केंद्रीय गृह सचिव ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंत्रालय द्वारा राज्यों को भेजे गए विभिन्न परामर्शों का भी उल्लेख किया। भल्ला ने कहा कि 16 मई 2019 को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को महिलाओं के यौन उत्पीड़न सहित संज्ञेय अपराध की स्थिति में ‘‘जीरो’’ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज करने में कानून में मौजूद प्रावधान का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा था।

गृह सचिव ने कहा, ‘‘यह भी दोहराया गया है कि इस सिलसिले में किसी पुलिस अधिकारी का नाकाम रहना एक दंडनीय अपराध होगा।’’ परामर्श में कहा गया कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पुलिसकर्मी कहीं अधिक तत्परता से प्रतिक्रिया करें और महिलाओं एवं लड़कियों के साथ होने वाले अपराध की शिकायतों के मामले में संवेदनशीलता का परिचय दें। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों