लाइव न्यूज़ :

भारत पर मंडरा रहा है साइबर अटैक का खतरा, प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों में शामिल: गृह सचिव

By भाषा | Updated: May 31, 2018 21:14 IST

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक , 2014, 2015 और 2016 में क्रमश : 9,622, 11,592 and 12,317 साइबर हमलों के मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली , 31 मई: गृह सचिव राजीव गौ बा ने आज कहा कि वर्तमान में साइबर हमले भारत की प्रमुख सुरक्षा संबंधी चुनौतियों में से एक है और यह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और वित्तीय संस्थानों के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। फिक्की द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गौबा ने आज कहा कि साइबर हमलों का जवाब देने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को साइबर हमलावरों से आगे रहना होगा और अपनी क्षमताओं एवं प्रौद्योगिकी में सुधार लाना होगा। उन्होंने कहा , " साइबर हमले महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों में से एक है , जिनका देश और दुनिया आज सामना कर रही है। ये हमारे पावर ग्रिड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं , वित्तीय संस्थानों को प्रभावित और पंगु बना सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप संवेदनशील जानकारियां लीक हो सकती हैं। " 

अब मौसम विभाग नई तकनीक बताएगा, कब-कहां कितनी होगी बारिशगौबा ने कहा कि संगठनों और सरकार को अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा और इसके लिए खतरों का नियमित आकलन और प्रतिक्रिया देने की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर हम आकलन में अच्छा काम करते हैं लेकिन इसे धरातल पर उतारने में मुस्तैदी नहीं दिखाते हैं क्योंकि इसके लिए निवेश और विशेषज्ञता की जरूरत है। गृह सचिव ने कहा कि साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए तेजी और चुस्ती की जरूरत है और हमलावरों से दो कदम आगे रहने के लिए उचित समायोजन और सुधार की जरूरत है। गौबा ने कहा कि साइबर हमले उचित वित्तपोषण और जुनून के साथ पहले से ज्यादा सुसंगठित और परिष्कृत हो गए हैं। हमलावर हमले के लिए सही समय और पसंद के समय का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय नियमित सुरक्षा और जोखिम मूल्यांकन करता है। गृह सचिव ने कहा कि देश के कई साइबर हमलों के तार झारखंड के जामताड़ा से जुड़े पाए गए हैं , जहां से कई हमलावर अपना नेटवर्क चलाते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक , 2014, 2015 और 2016 में क्रमश : 9,622, 11,592 and 12,317 साइबर हमलों के मामले दर्ज किए गए हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां