लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के गृह सचिव का असम के अपने समकक्ष से मिजो नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:24 IST

Open in App

आइजोल, तीन नवंबर मिजोरम के गृह सचिव लालबियाकसांगी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच असम के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह अपने राज्य में मिजो नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

असम के एक व्यक्ति की मिजोरम में मौत के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ रहा है।

लालबियाकसांगी ने सोमवार को लिखे अपने पत्र में जी डी त्रिपाठी से आग्रह किया कि वह सुनिश्चित करें कि असम में रह रहे मिजो नागरिकों पर ‘‘निहित स्वार्थ’’ से प्रेरित तत्व कोई जवाबी कार्रवाई न करें।

पत्र में उन्होंने कहा है, ‘‘मैं आपसे असम में रह रहे मिजो समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करना चाहूंगा...साथ ही मिजोरम हाउस, सिल्चर और रास्ते में फंसे अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री से लदे ट्रकों और टैंकरों तथा कछार, करीमगंज और हैलाकांडी में स्थित राज्य के विभिन्न परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह करना चाहूंगा।’’

शरारती तत्वों द्वारा कई आवासीय इकाइयों को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद असम-मिजोरम सीमा पर पिछले महीने से ही तनाव जारी है। इसके चलते दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई।

असम के कछार जिला निवासी 45 वर्षीय इंताजुल लश्कर की मिजोरम में मौत के बाद तनाव और ज्यादा भड़क गया। असम सरकार ने दावा किया कि इस व्यक्ति का अपहरण किया गया था। वहीं, मिजोरम के अधिकारियों ने कहा कि वह मादक पदार्थ तस्कर था और भागने की कोशिश के दौरान वह घायल हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सिल्चर स्थित मिजोरम हाउस के संपर्क अधिकारी सैजिकपुल्ली ने कहा कि स्थिति अभी तक शांत है।

हालांकि, कई मिजो नागरिक डर की वजह से असम छोड़कर मणिपुर के जिरिबाम चले गए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव