लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, विदेशी पर्यटकों को जल्द भारत आने की अनुमति दी जाएगी

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए डेढ़ साल में पहली बार भारत जल्दी ही विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मार्च 2020 में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन, आतिथ्य और विमानन क्षेत्रों में नई जान डालने की कवायद में पहले पांच लाख विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क वीजा जारी किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी विदेशी पर्यटकों को देश में आने देने के लिए संभावित तारीख और तौर-तरीकों पर सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को भारत आने देने की इजाजत दिये जाने के संबंध में एक औपचारिक घोषणा अगले दस दिन के भीतर की जा सकती है। यह फैसला देश में कोविड-19 के घटते मामलों के मद्देनजर लिया जा रहा है।

रविवार को देश में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मामले 3.32 लाख से कम हो गए हैं। शनिवार तक देश में 80 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है ।

पर्यटकों को 31 मार्च 2022 तक नि:शुल्क वीजा अथवा पांच लाख नि:शुल्क वीजा (दोनों में से जो पहले पूरा हो) जारी किया जायेगा । देश में ई-पर्यटक वीजा मार्च 2020 से नहीं जारी किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं